मंगलवार, 5 जनवरी 2010

अवतार

अवतार (फिल्म समीक्षा)
बैनर ;- 20, सेचुरी फाँक्स ।
निर्माता-निर्देशक ;- जैम्स कैमरून।
संगीत;- जेम्स हार्नर ।
कलाकार ;- सैम वर्थिगटन, सीर्गोनी विवर, स्टीफन लैग, जोसाल्डाना ।
‘अवतार’ वर्तमान से भविष्य की ओर देखने की एक सोच हैं। अवतार भविष्य में मानव की प्रकृति (NATURE) उसकी अपनी संसाधनो की भूख जिसें वह पाने के लिए किसी भी हद तक जाने का फिल्माकंन है। भविष्य की भूख के साथ संसाधनो को सहेजने के लिए मानवीय चेहरा भी दिखाया गया है। यह मानवीय चेहरा इस फिल्म में नायक के माध्यम से दिखाया गया है। वैसे कहानी 2154ई. की है।
फिल्म की कहानी एक पड़ोरा नामक ग्रह के इर्द-गिर्द घूमती है। पृथ्वीवासियों के गन्दें इरादो शिकार हो जात है। वे पेड़ोरा की कुछ जानकारी जुटाने, उस पर कालोनी बनाने के साथ साथ वहाँ की बहुमूल्य़ सम्पदा को ले जाना चाहते है। उनके रास्ते मे वहाँ के स्थानीय निवासी बाधा हैं। जिन्हे वो ब्लू मंकी कहते है। इन्हे वे नावी भी कहते है और इन्हे इंसानो से पिछड़ा मानते है।मानव बीच तकनीक से एक जैक को तैयार करते करते है। जिसे मनुष्य और नावी के DNA से मिलाकर बनाया गया है। जो अवतार का रूप है। इसे गहरी नीद मे रखकर निंयन्त्रित किया जा सकता है। जो उनके बीच जाकर जानकारियाँ इक्ठ्ठा करता है। उनके बीच ही उसे प्यार हो जाता है। वह उनकी दुनिया को उनकी नजरों से देखता है। तब उसे इंसानो के खतरनाक इरादों का पता चलता है और वह उनकी तरफ से लड़ता है और पेड़ोरा को बचाता है।
भारतीय परिदृश्य में अगर इस फिल्म को रखने की कोशिश करें तो हम अपने आदिवासियों और सभ्य समाज के इंसानो के बीच के संबधों की झलक देख सकते है।
फिल्म अदभुत है, अवतार फिल्म देखनें से ऐसा लगता ही नहीं की हम एक फिल्म देख रहे है, जैसे ऐसा लगता हैं कि हम एक सपनों की दुनिया में खो गए है। एक ऐसी दुनिया जहाँ सब कुछ अलग है, पेड, पौधों, प्राणी, मनुष्य सब कुछ अलग फिल्म में जो नेचरल खूबसूरती दिखायी गयी है वो अदभुत है। इसे बहेतरीन तरीके से फिल्माया गया है। एक्सन रोमाचक है। फिल्म युद्ध के बाद शांति की बात करती है। विजुवल, कहानी और एक्शन के साथ संतुलित है। तकनीकी फिल्म की जान है। फोटोग्राफी, स्पेशल विजुवल इफेक्टस, कास्टूयम, डिजायन, संपादन बेहतरीन है। लाइट व शेड दिल को खुश करने वाले है। इस फिल्म सी.जी.आई.(COMPUTER GENRATED EMAGE) का शानदार प्रयोग किया है। कलाकारो का अभिनय भी शानदार है। अगर आप प्रकृति से प्रेम करते हैं, तो ये फिल्म अवश्य देखें.। इस फिल्म के जरिये आप एक काल्पनिक दुनिया का सफर कर सकते है।